पत्नी (wife) को खुश कैसे करें

पत्नी को खुश रखने के आसान से ये टिप्स हैं बड़े काम के, रिश्ते में हमेशा बना रहेगा प्यार और एक्साइटमेंट

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि शादीशुदा रिश्ते को संभालना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में अपनी पत्नी को खुश रखना एक पति की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। 

पत्नी (wife) को खुश कैसे करें
पत्नी (wife) को खुश कैसे करें

प्यारभरे रिश्ते में प्यार बना रहे इसके लिए दोनों ही पार्टनर्स को उसमें मेहनत करनी पड़ती है। कई बार रिलेशनशिप में प्यार होने के बावजूद उसमें अंडरस्टैंडिंग और रिस्पेक्ट न होने के कारण उसकी डोर कमजोर पड़ जाती है। एक-दूसरे की भावनाओं को समझना और सम्मान देना हर कपल का फर्ज है। हालांकि इस मामले में अब भी महिलाएं संघर्ष कर रही हैं और शादीशुदा रिश्ते में बराबरी का हक मांग रही हैं।

​तारीफ में कहें दो शब्द

कई बार आप उनकी प्रशंसा करते हैं, लेकिन फिर भी बात नहीं बन पाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसमें आप सिर्फ उनके लुक्स और कपड़ों को लेकर ही उनकी तारीफ करते हैं।

विमन्स को अपने काम को लेकर किए गए एप्रिसिएशन बहुत भाते हैं। इसलिए आप उनके अचीवमेंट्स पर बात कर सकते हैं और उन्हें बता सकते हैं कि आपको उनपर कितना प्राउड फील होता है। इस तरह आपकी तारीफ उनके लिए बहुत मायने रखती है और वह खुश हो जाती हैं, क्योंकि इसमें उनके लिए आपका सम्मान भी झलकता है।


पत्नी (wife) को खुश कैसे करें
पत्नी (wife) को खुश कैसे करें

भावनाओं की करें कद्र

महिलाएं बहुत ही भावुक होती हैं और कई बार वह चाहकर भी अपनी इच्छाओं को आपके सामने खुलकर नहीं रख पाती हैं। ऐसे में आप उन्हें समझने की कोशिश करें और उनकी ख्वाहिशों को समझकर उन्हें पूरा कर दें। फिर देखिए कैसे आपकी पत्नी के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाएगी।

आप इस बात को नोटिस करें कि आपकी वाइफ को क्या करना पसंद है, कौन सी चीजें उन्हें खुशी देती हैं और खाने में उनके फेवरेट पकवान कौन से हैं। वह कहां घूमना चाहती हैं, लाइफ में क्या करना चाहती हैं और किस तरह से अपनी लाइफस्टाइल को फॉलो करने के बारे में सोचती हैं। ऐसी कई छोटी-छोटी बातों से आप अपनी पत्नी को खुशी दे सकते हैं, जो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा।


पत्नी (wife) को खुश कैसे करें
पत्नी (wife) को खुश कैसे करें

​पत्नी की बातों को सुनना भी है जरूरी

लेकिन आपको यह समझना जरूरी है कि आपकी पत्नी को अपने विचार रखने का पूरा हक है और उन्हें सुनना आपका फर्ज है। लाइफ में कोई भी फैसला लेने के दौरान अपनी पत्नी की राय भी लें और इसके बाद निर्णय लेना शुरू करें। इससे आप नोटिस करेंगे कि रिश्ते में आपकी पत्नी न सिर्फ अपनी वेल्यू महसूस करेगी बल्कि स्पेशल भी फील कर पाएगी। आपका इस तरह उन्हें बराबरी का हक देना किसी भी बड़े तोहफे से ज्यादा महत्व रखता है।

पत्नी (wife) को खुश कैसे करें
पत्नी (wife) को खुश कैसे करें

स्पेशल दिन का रखें खास ध्यान

हालांकि कुछ दिन ऐसे होते हैं, जहां आप उन्हें दुनिया का सबसे लकी इंसान होने जैसे फीलिंग दे सकते हैं। जैसे की उनका जन्मदिन, शादी की सालगिराह, विमन्स डे औऱ वैलेंटाइन डे। इन दिनों में आप उनके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं, जिसे देखकर न सिर्फ वह खुशी महसूस करेंगी बल्कि आपको झट से गले भी लगा लेंगी।


पत्नी (wife) को खुश कैसे करें
पत्नी (wife) को खुश कैसे करें


इस दौरान आप उनके साथ कुछ रोमांटिक मोमेंट्स भी बिता सकते हैं, जो आपके रिश्ते में तरोताजगी बरकरार रखता है। अगर आप इन छोटी-छोटी बातों को जीवनभर फॉलो करते हैं, तो यकीन मानिए कि आपकी पत्नी हमेशा ही खुशी महसूस करेगी। वहीं आपके लिए उनके प्यार और सम्मान में भी कोई कमी नहीं आएगी।









Post a Comment

Previous Post Next Post